{"_id":"68951078b5eb53448804a1f7","slug":"thieves-stole-1000-meters-of-electric-wire-sadabad-news-c-56-1-sali1016-135641-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चोरों ने विद्युत लाइन का 1000 मीटर तार किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चोरों ने विद्युत लाइन का 1000 मीटर तार किया चोरी
Fri, 08 Aug 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
बिसावर में बुधवार की रात को ताजपुर नलकूप फीडर की लाइन का करीब 1000 मीटर तार अज्ञात चोर काटकर चोरी कर ले गए। इससे देर रात ही इससे जुड़े नलकूपों की बिजली ठप हो गई। जानकारी बिजली महकमे के अधिकारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और लाइन का जायजा लिया। जेई ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिसावर के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि छह अगस्त की रात को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिसावर से पोषित ताजपुर नलकूप 11 केवी फीडर की लाइन की जो ब्रांच बलवंत सिंह निवासी गांव टीकैत सादाबाद के निजी नलकूप को विद्युत आपूर्ति देती थी, उसको अज्ञात चोरों ने ओमप्रकाश के खेत में खड़े खंभों से लेकर राजकुमार के खेत में खड़े खंभों तक चोरी कर लिया। चोरों ने करीब 300 मीटर दूरी की लगभग 1000 मीटर 11 केवी लाइन के तार को काट लिया है। इस लाइन का एक खंभा भी टूट गया।