फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thieves made away with jewelery worth lakhs by breaking the locks of two houses

Hathras News: दो घरों के ताले चटकाकर चोरों ने पार किए लाखों के आभूषण, पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 24 Feb 2024 10:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 10:21 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी निवासी रामकुमार व प्रकाश शुक्ला दोनों रिश्तेदार हैं। एक ही मकान में रहते हैं। दोनों परिवार के साथ सादाबाद गए थे। इस बीच मौका पाकर चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। एक लाख रुपये नगद व करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

विज्ञापन
Thieves made away with jewelery worth lakhs by breaking the locks of two houses
इन्द्रा नगर कॉलोनी के एक मकान में चोरी के बाद बिखरा पडा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर 23-24 की रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया। दोनों घरों के ताले चटकाकर कीमती सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस डॉग स्क्वॉड समेत अन्य हथकंडे अपना रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी निवासी रामकुमार पुत्र हरचरन व प्रकाश शुक्ला दोनों रिश्तेदार हैं। एक ही मकान में रहते हैं। 23 फरवरी शाम को रामकुमार व हरचरन परिवार के साथ सादाबाद गए थे। इस बीच मौका पाकर चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। पीड़ित के मुताबिक, मकान की दूसरी मंजिल पर रखीं अलमारियों को ताले चटकाकर करीब एक लाख रुपये नगद व करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सुबह घर पहुंचने पर हुई। ताला टूटा हुआ था। कमरे में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरी की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस आ गई। प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर बुला ली। आस-पास के इलाके में खोजबीन की। 
विज्ञापन

चोरी
दूसरी ओर कोतवाली सदर क्षेत्र के शहर के गणेश गंज निवासी राम कुमार शर्मा 23 फरवरी रात को अपने परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। रात में चोर घर में दाखिल हुए। कमरे को बाहर से बेल्ट व दुपट्टे से बंद कर दिया। दूसरे कमरे में रखी अलमारी चाबी से से खोल लिया। अलमारी से आठ हजार रुपये नगद समेत सोने के आभूषण चार कर लिये। घटना के बारे में परिवार जानकारी सुबह नींद खुलने पर हुई। घर का हाल देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही चोरी के मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed