{"_id":"67798f00fee84e9bee0d9e20","slug":"thieves-looted-two-shops-near-the-police-post-hathras-news-c-119-1-sali1001-101162-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस चौकी के पास चोरों ने दो दुकानों में लगाया कूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस चौकी के पास चोरों ने दो दुकानों में लगाया कूमल
Sun, 05 Jan 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
पनैठी-गंगीरी रोड पर पिलखना चौराहा स्थित पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की रात चोरों ने दो दुकानों में कूमल लगाया। यहां से लाखों रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए। शुक्रवार को ही थाना परिसर में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर थाना प्रभारी ने ठंड में ग्राम सुरक्षा समितियों की सक्रियता पर जोर दिया था। कहा था कि ठंड अधिक होने पर चोर सक्रिय हो जाते हैं।
चोरी पर रोक लगाने के लिए ग्राम सुरक्षा समितियां अपने-अपने गांव में सावधानी बरतें। थाने की बैठक में पुलिस की सक्रियता देखकर लग रहा था कि ठंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुश रहेगा। लेकिन शुक्रवार की रात ही पिलखना पुलिस चौकी के पास चोरों ने स्पेयर पार्ट्स और वर्कशाप की दुकान में कूमल लगाकर चोरी की।
पिलखना निवासी नबी हसन के अनुसार उनकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान और मुस्तकीम की कार वर्कशाप में पीछे से कूमल लगाकर चोर नकदी सहित करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए। दोनों दुकानदारों की ओर से तहरीर दी गई है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले में जांच कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।