{"_id":"6aef74a109776f2ea604bfe4","slug":"they-were-showing-off-by-using-a-hooter-in-thar-but-were-caught-during-checking-hathras-news-c-56-1-hts1004-156798-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: थार में हूटर लगाकर दिखा रहे थे रौब, चेकिंग में दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: थार में हूटर लगाकर दिखा रहे थे रौब, चेकिंग में दबोचे गए
Sun, 08 Nov 2026 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पकड़ी गई हूटर लगी थार। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Police
हाथरस। त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शनिवार रात को एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के व्यस्त और प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
फोर्स ने शहर के घंटाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट, बागला मार्ग, गुड़हाई और सराफा बाजार सहित प्रमुख इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से संवाद किया।
इधर, शुक्रवार रात पैदल गश्त के दौरान एक सफेद रंग की थार हूटर बजाते हुए गुजरी। इस पर अधिकारियों ने गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी में अवैध रूप से हूटर लगा हुआ था और शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। कार सवार हूटर बजाकर रौब दिखा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत गाड़ी को रुकवाकर चेकिंग की और मौके पर ही थार से हूटर व काली फिल्म हटवाई। साथ ही चालक के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया और तेजी से साझा किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि त्योहारों पर शांति भंग करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने या गाड़ियों पर अवैध हूटर व काली फिल्म लगाकर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।