{"_id":"696feaac22671982b603af40","slug":"they-protested-against-the-cancellation-of-land-consolidation-hathras-news-c-56-1-hts1004-143489-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चकबंदी निरस्त कराने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चकबंदी निरस्त कराने के लिए किया प्रदर्शन
Wed, 21 Jan 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत बसई बाबस में चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में मंगलवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चकबंदी निरस्त कराने की मांग की।
गांव के आंबेडकर पार्क में ग्राम पंचायत के माजरा गांव बसई, बावस, सूसामई, रामनगर, नगला बक्सा व भटपुरा के किसान एकत्रित हुए। यहां अधिकारियों के सामने नारेबाजी की गई। एसडीएम ने किसानों की बात सुनी और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
किसान चकबंदी प्रक्रिया से खफा थे। इनके हाथ में बैनर व पोस्टर भी थे, जिनके जरिये विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों के एकत्रित होने की जानकारी पर एसडीएम सिकंदराराऊ संजय कुमार, चकबंदी अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी, सहायक चकबंदी अधिकारी आशु त्रिपाठी व अन्य पुलिस के साथ मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने डीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि चकबंदी प्रक्रिया निरस्त नहीं होती है तो वे भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक पुंढीर, अरविंद पुंढीर, संतोष पुंढीर, हैप्पी बघेल, देवेंद्र बघेल, कन्हैया यादव, योगेंद्र पुंढीर, गौरव पुंढीर, सुरेशचंद्र भाटिया, चेतराम शर्मा आदि शामिल थे।