फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   There will be no shortage of cash, 66 ATMs will have Rs 46 crore.

Hathras News: नहीं होगी नकदी की कमी, 66 एटीएम में रहेंगे 46 करोड़ रुपये

Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of cash, 66 ATMs will have Rs 46 crore.
इस दिवाली लोगों को एटीएम पर नकदी की दिक्कत नहीं होगी। उन्हें बैंक एटीएम में पर्याप्त मात्रा में नकदी प्राप्त होगी। इसके लिए जनपद के सभी 66 एटीएम में करीब 46 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे। हरेक एटीएम में कम से कम 20 लाख रुपये मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

दिवाली की छुट्टियों में नकदी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कैश मैनेजमेंट सर्विस के लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
दिवाली पर 19, 20, 22 और 23 अक्तूबर को अवकाश है। इन दिनों में बैंक के एटीएम करेंसी चेस्ट को भरे जाने की तैयारी कर ली गई है। दिवाली पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, यस बैंक, एक्सिस बैंक सहित अन्य बैंक के एटीएम में नकदी डाले जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अभी तक इन सभी बैंकों के हरेक एटीएम में करीब 10 लाख रुपये प्रतिदिन डाला जाता है, लेकिन इस बार दिवाली पर दो दिन का कैश करीब 20 लाख रुपये डाला जाएगा, ताकि आम लोगों को एटीएम से आसानी से नकदी प्राप्त होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed