{"_id":"647254fcef51d60859029d14","slug":"there-will-be-a-fight-for-admission-in-pc-bagla-college-hathras-news-c-56-1-hts1001-402-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पीसी बागला कॉलेज में प्रवेश के लिए मचेगी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पीसी बागला कॉलेज में प्रवेश के लिए मचेगी मारामारी
Sun, 28 May 2023 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 28 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
पीसी बागला डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए इस साल भी मारामारी होने की आशंका है। जिले का सबसे पुराना डिग्री कॉलेज होने के कारण अधिकतर विद्यार्थी इस काॅलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं। सीटों की संख्या कम होने के कारण प्रवेश के लिए मारामारी हो जाती है।
पीसी बागला डिग्री कॉलेज शहर का सबसे पुराना कॉलेज है। सीबीएसई व यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम भी घोषित हो चुका है। अब यह विद्यार्थी स्नातक में प्रवेश लेना चाह रहे हैं। कॉलेज में प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है।
कॉलेज में बीए की 720 सीटें हैं, बीकॉम में 160 सीटें हैं और बीएससी की 380 सीटें हैं। इनके सापेक्ष स्नातक संकायों में प्रवेश के लिए लगभग ढाई हजार विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉलेज में प्रवेश के लिए मारामारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
कालेज में मैरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए आवेदन अधिक आने पर विद्यार्थियाें को प्रवेश नहीं मिल पाता है।
-डॉ. महावीर सिंह छौंकर, पीसी बागला कॉलेज हाथरस