फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   there was chaos in the village, after girls death

बिटिया की मौत की खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम

Wed, 30 Sep 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
there was chaos in the village, after girls death
बिटिया के साथ हुई दरिंदगी के बाद कैंडल मार्च निकालते सपाई। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिटिया की मौत के बाद शहर से लेकर देहात तक खासा तनाव रहा। मृतका के गांव में उसकी मौत की खबर आते ही कोहराम मच गया। वहां काफी पुलिस व पीएसी तैनात थी। अधिकारी भी पूरे दिन गांव के चक्कर लगाते रहे। गांव के लोग देर शाम तक शव के आने का इंतजार करते रहे और यह जानकारी लेते रहे कि दिल्ली में क्या स्थिति है। कुछ घरों में चूल्हे भी नहीं जले।
अनुसूचित जाति की इस बिटिया की मौत की खबर जैसे ही मंगलवार की सुबह उसके परिजनों को हुई, वहां कोहराम मच गया। परिवार के ज्यादातर सदस्य तो दिल्ली में थे, ऐसे में जो उसके घर पर मौजूद लोग थे, वह फूट फूट कर रोए। वह यह मान रहे थे कि दिल्ली जाकर बिटिया की हालत सुधर जाएगी, लेकिन हुआ इसका उल्टा। वहीं बिटिया की मौत की खबर मिलते ही गांव व इलाके में अघोषित कर्फ्यू लग गया। सुरक्षाकर्मी मृतका के घर के बाहर एकत्रित हो गए। बाहरी लोगों की आवाजाही रोक दी गई। आरोपी चूंकि गांव के ही लोग हैं, इसलिए ग्रामीण कुछ भी बात करने से परहेज करते रहे। हर चेहरे पर एक अजीब सा डर दिखाई दिया और पूरा गांव में गम के साथ साथ दहशत की स्थिति रही।
विज्ञापन

लोगों का यही कहना था कि आखिर यह घटना इस गांव के लिए इतना बड़ा कलंक बनेगी और गांव का सुख चैन छीन लेगी, इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। कुछ लोगों ने गांव का माहौल खराब कर दिया है और रही सही कसर नेता पूरी कर रहे हैं। जिन लोगों ने यह घटना की है, उन्हें सख्त सजा मिले लेकिन राजनीति न हो। देर शाम को स्थिति यह हो गई कि सुबह अपने घरों से जल्दी निकले लोगों को पुलिस ने उनके ही घरों में नहीं जाने दिया।

हाथरस: दुष्कर्म पीड़िता अनुसूचित जाति की बिटिया की मौत के विरोध में हाथरस शहर के तालाब चौराहे पर ?

हाथरस: दुष्कर्म पीड़िता अनुसूचित जाति की बिटिया की मौत के विरोध में हाथरस शहर के तालाब चौराहे पर ?- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed