{"_id":"665f6b7be070a435f604abc4","slug":"there-was-a-storm-at-night-the-body-got-burnt-due-to-the-heat-of-the-sun-during-the-day-hathras-news-c-56-1-hts1001-115874-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रात में आई आंधी, दिन में सूरज की तपन से जला बदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रात में आई आंधी, दिन में सूरज की तपन से जला बदन
विज्ञापन
सोमवार की रात को आंधी से कई जगहों पर बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। दूसरे दिन सूरज की तपन से लोगों का हाल बेहाल रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 33 व अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात में आई आंधी से जिले में कई स्थानों पर बिजली अपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों की नींद में खलल पड़ गई। बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर लोग चैन की नींद सो सके। मंगलवार को सुबह से ही गर्मी ने तल्खी दिखाना शुरू कर दिया। गर्मी से लोग पसीना-पसीना होने लगे। दोपहर को सूरज ने अपनी तपिश तेज कर दी। धूप और लू के थपेड़ों से लोगों की हालत खराब थी। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते हुए नजर आए। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा था। मौसम विभाग ने पांच जून को आसमान बादल छाने, बारिश या आंधी की संभावना जाहिर की है। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। छह जून को भी बारिश और आंधी की आशंका है। सात जून को भी आसमान बादल छाने और हल्की बारिश की उम्मीद है।