फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   There was a shortage of oxygen in the district too

जिले में भी गहराने लगी ऑक्सीजन की किल्लत

Sat, 24 Apr 2021 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
There was a shortage of oxygen in the district too
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के कोविड अस्पताल में भी ऑक्सीजन की किल्लत पैदा होती जा रही है। इससे निपटने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। शनिवार की देर रात अलीगढ़ से ऑक्सीजन के सिलिंडर मंगवाए गए। वहीं हमीरपुर भी गाड़ियां भेजी गई हैं। प्रशासन ने यह प्रस्ताव भी उद्यमियों के समक्ष रखा है कि यदि कोई उद्यमी ऑक्सीजन प्लांट लगाए तो उसकी पूरी मदद की जाएगी।
अन्य जिलों की तरह इस जिले में ही मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट गहाराता जा रहा है। जिले के कुछ कोविड अस्पतालों में मरीज भर्ती हैं और उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन चाहिए। शनिवार को जब डीएम रमेश रंजन, सीडीओ आरबी भास्कर ने अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की तो यह मसला भी उठा।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल संचालकों ने ऑक्सीजन की किल्लत की बात कही। साथ ही यह भी आशंका जताई गई कि भविष्य में यदि केस और बढ़े तो मरीजों के लिए ऑक्सीजन की और जरूरत होगी। इसके उपरांत शहर के दो निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट खत्म करने के लिए अलीगढ़ से कुछ सिलिंडर मंगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही हमीरपुर भी ऑक्सीजन के सिलिंडर लेने के लिए वाहन रवाना कर दिए गए हैं। इधर, सीडीओ आरबी भास्कर ने कहा है कि यदि कोई उद्यमी ऑक्सीजन प्लांट लगाना चाहता है तो प्रशासन उसकी पूरी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed