{"_id":"672a880c0a3e89b13b027815","slug":"there-was-a-ruckus-outside-the-police-station-a-scuffle-with-the-police-hathras-news-c-56-1-sali1016-122370-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोतवाली के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोतवाली के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
Wed, 06 Nov 2024 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की रात को कोतवाली सदर के बाहर होता हंगामा। स्रोत : वीडियोग्रैब
- फोटो : Samvad
मारपीट के मामले में पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सोमवार देर रात महिलाओं ने कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया। महिलाओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।
नगर के मोहल्ला कंचन नगर में सोमवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष का आरोप था कि एक होमगार्ड के कहने पर पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं ली और उनके ही पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। महिलाओं का आरोप था कि एक पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने उनके साथ मारपीट की है।
बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिलाएं कोतवाली पहुंच गईं। जब पुलिस ने इन्हें समझाने की कोशिश की तो वह पुलिस से ही उलझ गईं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और उनको दूर-दूर तक खदेड़ दिया। महिलाओं का कहना है कि वह इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करेंगी।