{"_id":"64c2bf652dcd3f3344083844","slug":"there-was-a-reshuffle-of-the-panels-in-the-municipal-council-hathras-news-c-56-1-sali1016-2738-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगर पालिका परिषद में पटलों का हुआ फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगर पालिका परिषद में पटलों का हुआ फेरबदल
Fri, 28 Jul 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने प्रशासनिक और कार्यहित में लिपिकों के पटलों में परिवर्तन किया है। विद्यासागर शर्मा को मुख्य कार्यालय में प्रथम श्रेणी लिपिक के साथ प्रभारी कार्यालय अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। यहां पूर्व से तैनात रहे विजय प्रकाश स्वर्णकार को प्रथम श्रेणी लिपिक को प्रभारी कार्यालय अधीक्षक के पद से मुक्त करते हुए जलकल अनुभाग में जलकल लिपिक के रूप में तैनात किया गया है।
जलकल लिपिक राजीव कुलश्रेष्ठ का तबादला लेखा अनुभाग में लेखा लिपिक द्वितीय के पद पर किया गया है। विनीत आर्य को मांग लिपिक सासनी वार्ड से निर्माण अनुभाग में निर्माण लिपिक के पटल पर तैनात किया गया है। स्वास्थ्य लिपिक गोपाल चतुर्वेदी को मांग लिपिक सासनी वार्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संजय अग्रवाल को लेखा लिपिक प्रथम को पेंशन अनुभाग का अतिरिक्त पटल सौंपा गया है। इसके साथ ही पालिका के वरिष्ठ मोहर्रिर मनोज गौतम को उनके कार्य के साथ-साथ प्रभारी निरीक्षक मुरसान वार्ड का अतिरिक्त पटल सौंपा गया है।