{"_id":"644d6f5296eb34faae0ec176","slug":"there-is-no-effect-on-the-bsp-if-someone-leaves-the-party-hathras-news-c-2-1-104629-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बसपा छोड़ने पर बोले जिलाध्यक्ष, किसी के पार्टी छोड़कर जाने से कभी कोई कोई असर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बसपा छोड़ने पर बोले जिलाध्यक्ष, किसी के पार्टी छोड़कर जाने से कभी कोई कोई असर नहीं
Sun, 30 Apr 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:56 AM IST
सार
बसपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है। किसी के पार्टी छोड़कर जाने से बसपा पर कभी कोई कोई असर नहीं पड़ा है। पार्टी में किसी भी तरह की कोई कलह नही है।
विज्ञापन
केसी निराला,बसपा जिलाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव को लेकर बसपा के जिलाध्यक्ष केसी निराला का कहना है कि निकाय चुनाव में हमारी टक्कर भाजपा से है। सभी वर्ग व जाति के लोग साथ हैं। हमने निकाय चुनाव में सभी वर्ग के लोगों को टिकट दी है। ऐसे में निकाय चुनाव में बसपा काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी। बसपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है। किसी के पार्टी छोड़कर जाने से बसपा पर कभी कोई कोई असर नहीं पड़ा है। पार्टी में किसी भी तरह की कोई कलह नही है। निकाय चुनाव को लेकर उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष केसी निराला का कहना है कि निकाय चुनाव में बसपा ने पूर्व में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार फिर सभी वर्ग और जाति का वोट पार्टी को मिलेगा। हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष सीट पर पार्टी ने प्रमोद कुमार संजय को मैदान में उतारा है। वह निकाय चुनाव की राजनीति में भले ही नए है, लेकिन जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। सासनी से वैश्य समाज तो सिकंंदराराऊ में ब्राह्मण को प्रत्याशी बनाया है। सादाबाद में मुस्लिम महिला को मैदान में है। पार्टी ने सभी धर्म और जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
विज्ञापन
कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी के पार्टी छोड़ने से बसपा पर न कभी कोई असर पड़ा था और न पड़ेगा। जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ी, बसपा ने ही उन्हें नेता बनाया था। ऐसे नेताओं का अपना कोई वजूद नहीं है। बसपा का वोटर हाथी के निशान और बहन जी के नाम पर वोट डालता है। उनका कहना है कि पार्टी ने अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बोले..शहर के अलावा अन्य निकायों में गंदगी की वजह से हाल-बेहाल है। अमृत योजना के तहत सड़कों की जो खोदाई की गई, उससे गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़कें जर्जरहाल में हैं, पेयजल संकट है। शहर व कस्बों में प्रकाश व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप शोपीस बने हुए हैं। बसपा निकाय चुनाव जीतने पर पानी, सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करेगी। सड़कों की हालत सुधारेगी। जनसुविधाओं के अन्य काम होंगे।