{"_id":"67bcd397659d35b8560e3c7d","slug":"then-suddenly-three-passenger-trains-including-had-tad-were-cancelled-hathras-news-c-56-1-mrt1060-127556-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फिर अचानक रद्द हुईं एचएडी-टीएडी सहित तीन पैसेंजर ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फिर अचानक रद्द हुईं एचएडी-टीएडी सहित तीन पैसेंजर ट्रेनें
Tue, 25 Feb 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
महाकुंभ के मद्देनजर फिर एक बार तीन पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। हाथरस किला से दिल्ली जाने वाली एचएडी के साथ ही टीएडी पैसेंजर व अलीगढ़-कानपुर पैसेंजर ट्रेन को भी रेलवे ने निरस्त कर दिया है। अंत समय पर ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी मिलने से एक बार फिर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
महाकुंभ जाने के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन की बोगियों को फिर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों में लगा दिया है। इस कारण एक बार फिर उत्तर मध्य रेलवे ने हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। सोमवार की सुबह हाथरस किला स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच गए, लेकिन वहां पहुंचकर पता चला कि ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।
इसी तरह हाथरस जंक्शन स्टेशन पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां भी ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। कई यात्रियों घंटों इंतजार के बाद गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य ट्रेनों से सफर करना पड़ा। इन ट्रेनों को अब 28 फरवरी तक के लिए निरस्त किया गया है। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ में यात्रियों को ले जाने और वहां से लाने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने की खातिर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में नौकरी करता हूं। किसी कारण अपने गांव आया था। आज दिल्ली जा रहा था, पता चला कि ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। सुबह से ही मैं स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहा हूं।
-राजकुमार, रेल यात्री।
मैं सादाबाद की रहने वाली हूं। सुबह सात बजे अपने गांव से आई हूं पर मुझे कोई ट्रेन गाजियाबाद तक के लिए नहीं मिली है। सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। अब लग रहा है लौटकर जाना होगा।
-कमलेश देवी, रेल यात्री।
सुबह साढ़े छह बजे की एचएडी पैसेंजर ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आया था। पता चला कि ट्रेन रद्द कर दी गई है। अब गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली जाऊंगा।
-- लज्जाराम, रेल यात्री।
दिल्ली जा रहा हूं। सुबह नौ बजे से रेलवे स्टेशन पर खड़ा हूं। मुझे काफी देर तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा है। स्टेशन पर आने पर पता चला कि कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
-अर्जुन सिंह, रेल यात्री।