{"_id":"67ab9489c9e58ded050fc155","slug":"theft-worth-lakhs-from-house-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: परिजन गए मरीज का इलाज कराने, मकान से लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: परिजन गए मरीज का इलाज कराने, मकान से लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 11 Feb 2025 11:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:49 PM IST
सार
घनश्याम सिंह को अचानक हार्टअटैक पड़ गया था, उनका उपचार आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजन भी साथ गए थे। पीछे से चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद के गांव हुलासीगढ़ी राया रोड निवासी योगेश कुमार ने सादाबाद कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ लाखों रुपये के आभूषण की चोरी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिता घनश्याम सिंह को 6 फरवरी को अचानक हार्टअटैक पड़ गया था, उनका उपचार आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजन भी साथ गए थे, इस वजह से घर बंद था। 10 फरवरी को दोपहर दो बजे उनसके ताऊ कृष्ण कुमार ने फोन से घर में चोरी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में जांच की गई तो छत का जाल टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर लोहे की अलमारी का दरवाजा व अंदर का लॉक टूटा हुआ था। लॉकर में मौजूद सोने चांदी के लाखों रुपये के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन