फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   theft of goods from grocery store

Hathras News: परचून की दुकान से सामान चोरी, पीड़ित का आरोप-पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, धमकाकर भगाया

Fri, 09 Aug 2024 11:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 11:05 PM IST
सार

पीड़ित का आरोप है कि आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उसे थाने से धमकाकर भगा दिया गया। कस्बा प्रभारी ने दुकान सीज कर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
theft of goods from grocery store
चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी कोतवाली क्षेत्र में रुदायन मार्ग पर अंग्रेजी शराब के ठेके के निकट परचूनी की दुकान के गेट की कुंडी काटकर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उसे थाने से धमकाकर भगा दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि कस्बा प्रभारी ने दुकान सीज कर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, रुदायन रोड पर प्रतीक महाजन पुत्र मोरध्वज गुप्ता की परचूनी की दुकान है। वह 8 अगस्त को दुकान बंद कर घर चले गए। 9 अगस्त की सुबह जब दुकान के पास महिला झाड़ू लगाने आई तो उसने दुकान की कुंडी खुली देखी। सूचना पर दुकान मालिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा तो पीछे से गेट के कुंडे कटे पड़े थे और सामान गायब था। डायल 112 और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुकान मालिक से पूछताछ की और उसका फोन छीन लिया।
विज्ञापन

 
चोरों ने 6 अगस्त को डाकघर की छत काटकर चोरी का प्रयास किया। इससे पूर्व पेट्रोल पंप के निकट ऑटो पार्ट्स की दुकान से चोर लाखों रुपये का सामान ले गए। चोरों ने जैन पेट्रोल पंप के निकट ही एक ई रिक्शा शोरूम से लाखों रुपये की बैटरी चोरी कीं। इगलास रोड पर बने मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी किया, लेकिन इनमें से किसी भी घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि सुबह दुकान स्वामी से पूछताछ की गई थी। उसकी दुकान का बीमा है। अगर वह तहरीर देगा तो मुकदमा दर्ज होगा। पीड़ित के आरोपों की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed