{"_id":"645001ede929662a510fa08b","slug":"theft-in-the-shop-by-putting-kumal-in-the-market-the-agents-demonstrated-hathras-news-c-2-1-106883-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंडी में दुकान में कूमल लगाकर चोरी, आढ़तियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंडी में दुकान में कूमल लगाकर चोरी, आढ़तियों ने किया प्रदर्शन
Mon, 01 May 2023 11:46 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 01 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के सब्जी मंडी में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान में कूमल लगाकर गल्ले में रखी हजारों की नकदी पार कर दी। व्यापारी ने इस संबंध में मंडी चौकी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
व्यापारी सुशील कुमार ने तहरीर में कहा है कि श्री एंड कंपनी नाम से सब्जी मंडी में उनकी आढ़त की दुकान है। वह रविवार की शाम रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान पर आकर देखा तो दुकान में पीछे से दीवार टूटी हुई थी। दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा था। आढ़ती ने गल्ला जांचा तो उसमें रखे 3065 रुपये गायब थे। चोरी के विरोध में मंडी में आढ़तियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सुशील कौशिक, आकाश शर्मा, मनोज उपाध्याय, कुलदीप चौधरी आदि ने शामिल रहे।