फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   theft from house

दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ लाखों के नगदी गहने चोरी

Sun, 28 Feb 2021 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
theft from house
चोरी के बाद मकान में लगी भीड़ - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव झगरार में शनिवार को आलू की खुदाई और छंटाई का कार्य कराने गए एक किसान का घर चोरों ने दिनदहाड़े साफ कर दिया। चोर मकान से लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण व नकदी पार कर ले गए। खेत पर काम खत्म होने के बाद जब किसान व उसका परिवार वापस लौटा तो घर में फैला सामान, खुली पड़ी अलमारी देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। डॉग स्क्वायड और एसओजी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन की। चोरी के मामले में कोतवाली में पीड़ित ने तहरीर दी है।
गांव झगरार निवासी राजीव पुत्र गिर्राज शर्मा शनिवार की दोपहर को अपनी पत्नी अर्चना और बेटी के साथ मकान का ताला लगाकर खेत पर आलू की खुदाई और छंटाई कराने के लिए गए हुए थे। जब वह तथा उनका परिवार दोपहर को करीब तीन बजे घर लौटा तो मकान के मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ मिला, अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लॉक टूटे हुए पड़े थे और कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। यह देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए।
विज्ञापन

राजीव ने बताया कि घटना के बाद 112 पर कई बार कॉल लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा। किसी तरह सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। कोतवाल डीके सिसौदिया और सीओ ब्रह्म सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के संबंध में पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर एसओजी टीम के साथ साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची, जिसके बाद काफी देर तक खोजबीन की गई। पीड़ित राजीव के अनुसार अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर 11 हजार रुपये नकद, सोने का एक कॉलर, एक नगमाला, नौ अंगूठी, दो जंजीर, चार चूड़ी, एक पेंडल, एक टीका, नथ, दो बाली, झुमकी, मंगलसूत्र सहित अन्य सोने का सामान और चांदी की तीन कौंधनी, तीन जोड़ी पायल, रेशमपट्टी, लक्ष्मीगणेश, 22 चांदी के सिक्के आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed