{"_id":"665ba28fb099632f40039d16","slug":"the-youth-injured-in-the-accident-died-during-treatment-hathras-news-c-62-1-sali1024-101958-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Sun, 02 Jun 2024 04:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव बरौज निवासी अफसर अली ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उनका छोटा भाई अब्दुल रहमान पुत्र जमालुद्दीन गांव के ही शमीम खां और बन्ने अली घर के सामने आगरा रोड के किनारे पटरी से नीचे खड़े होकर बात कर रहे थे।
उसी समय सादाबाद की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनके भाई को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाकी दोनों बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। भाई को इलाज के लिए आगरा ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद