{"_id":"656b84e31a2732c38b09ad87","slug":"the-young-man-who-went-to-the-wedding-died-due-to-chest-pain-hathras-news-c-57-1-sali1014-701-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शादी से लौटते समय युवक के सीने में उठा दर्द, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शादी से लौटते समय युवक के सीने में उठा दर्द, हुई मौत
Sun, 03 Dec 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:56 AM IST
सार
युवक शादी में नाचा भी और दावत खाने के बाद बस में बैठा। तभी उसके सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। बरात में गए अन्य परिजन व ग्रामीणों ने उसकी हालत बिगड़ती देखी, तो उसे टूंडला में ही चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए और कहीं ले जाने की सलाह दी। इस दौरान ललित की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मृतक ललित कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
क्षेत्र के गांव नगला आल में 23 वर्षीय ललित कुमार पुत्र वीरपाल सिंह की फिरोजाबाद जिले के टूंडला में मृत्यु हो गई। उसे अचानक सीने में दर्द उठा था।
विज्ञापन
ललित 30 नवंबर को चचेरे भाई सुमित पुत्र सुनील कुमार की शादी में शामिल होने टूंडला गया था। चचेरे भाई सुमित कुमार की बारात टूंडला कस्बे के मां वैकुंठी देवी विवाह स्थल पर गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि ललित शादी में नाचा भी था। रात्रि में ही जयमाला के कार्यक्रम के दौरान दावत खाने के बाद वह गांव आने के लिए बस में बैठा ही था कि तभी उसके सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन
बरात में गए अन्य परिजन व ग्रामीणों ने जब ललित की हालत बिगड़ती देखी तो उसे टूंडला में ही चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए और कहीं ले जाने की सलाह दी। इस दौरान ललित की मृत्यु हो गई। ललित की मृत्यु से शादी समारोह में खलल पड़ गया। गांव नगला आल में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रोने-बिलखने लगे। 1 दिसंबर की शाम को ललित का शव गांव पहुंचा और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। ललित ने अपने पीछे पत्नी और एक साल के बच्चे को बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन