{"_id":"64822fd5fabb169dcb054674","slug":"the-young-man-who-drowned-in-the-canal-is-not-known-even-after-two-days-hathras-news-c-58-1-sali1023-247-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नहर में डूबे युवक का दो दिन बाद भी पता नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नहर में डूबे युवक का दो दिन बाद भी पता नही
Fri, 09 Jun 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत में नहर में डूबे कुरसंडा के गांव मोतीगढ़ी निवासी युवक का दो दिन बाद भी पता नहीं चला है। हरियाणा पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही है।
बुधवार की शाम को गांव मोतीगढ़ी निवासी जंगजीत सिंह का 28 वर्षीय पुत्र अजीत नहर में नहाने गया था। इस दौरान वह डूब गया। हरियाणा पुलिस से सूचना मिलने पर परिवार के लोग सोनीपत रवाना हो गए। युवक सोनीपत में किसी कंपनी में नौकरी करता था। फिलहाल नहर में बृहस्पतिवार को भी उसकी तलाश की गई है।
कूबडुझाल चौकी प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि अबलाना गांव के समीप दिल्ली ब्रांच की पश्चिमी यमुना नहर युवक नहाते समय डूब गया था। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही गोताखोरों ने कई किलोमीटर तक एरिया में उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक डूबे युवक का पता नहीं चल पाया है। परिजन गजेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार पुलिस की मदद से गोताखोर नहर में तलाश कर रहे हैं। युवक के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है । संवाद