{"_id":"5cace305bdec22145d384833","slug":"the-young-man-s-death-grip-of-high-tension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट से युवक की मौत
Wed, 10 Apr 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बिजली विभाग की अनदेखी ने युवक की जान ले ली। रास्ते में झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजन युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
कोतवाली हाथरस गेट के गांव गढ़ी नंदराम निवासी सतेंद्र सिंह (20 वर्ष) पुत्र विजयवीर सिंह मंगलवार की दोहपर को लोहे की चारपाई को ठीक कराने के लिए शहर आ रहे थे। सतेंद्र के पिता बाइक पर लोहे की चारपाई को लेकर बैठे हुए थे। नगला सिंघी और नयावास के बीच नहर की कच्ची पटरी पर 11 हजार की लाइन काफी नीची होने के कारण चारपाई हाईटेंशन लाइन के तार से छू गई, जिससे सतेंद्र को तेज करंट लगा और पिता-पुत्र बाइक सहित गिर गए। यहां पर लोगों की भीड़ लग गई।
सतेंद्र बेहोश हो गया। पिता को हल्की-फुल्की चोट लग गई। बेहोशी की हालत में लोग सतेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव वाहन से परिजन शव लेकर गांव चले गए, लेकिन यहां पर कुछ लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की बात पर विचार किया तो कुछ देर बाद परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप हैै कि तार नीचा होने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन विभाग के लोगों ने शिकायत को अनदेखा कर दिया, जिसके कारण युवक की जान चली गई।