फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The young man of Dagash died of fever, family members created chaos

दगसह के युवक की बुखार से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 04 Nov 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
The young man of Dagash died of fever, family members created chaos
बुखार से मृत युवक का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
दगसह के युवक की बुखार से मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

दो दिन पहले आया था बुखार, आगरा में चल रहा था उपचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद। मच्छरों के प्रकोप के साथ ही सादाबाद क्षेत्र में बुखार जानलेवा बन रहा है। क्षेत्र के गांव दगसह के एक युवक की मौत आगरा में उपचार के दौरान हो गई। यह युवक पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव दगसह निवासी विजयपाल सिंह का 22 वर्षीय बेटा आकाश, जो कि मजदूरी करता था, को पिछले दो दिन से बुखार था। इलाज पर काफी रुपया खर्च हो जाने के बाद भी आकाश की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां उसका उपचार हुआ, लेकिन रविवार की सुबह करीब चार बजे आकाश ने आगरा के एक निजी अस्पताल में ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। इधर, जब बुखार से मौत की सूचना तहसील प्रशासन तक पहुंची तो एसडीएम रामजी मिश्र ने तत्काल मौके पर तहसील टीम को भेजा और सीएचसी प्रभारी को गांव में टीम भेजे जाने के निर्देश दिए। मौके पर लेखपाल मुन्ने खां भी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed