{"_id":"64caa6d812d041322a00d554","slug":"the-young-man-hanged-himself-hathras-news-c-58-1-sali1023-777-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 03 Aug 2023 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
गांव गीगला में मृतक के घर के सामने लगी भीड़। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव गीगला में बुधवार की सुबह एक युवक ने गृह क्लेश के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक पत्नी के मायके जाने के बाद परेशान था। उसकी मौत से परिजन सदमे की हालत में हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मुकेश (24) पुत्र मोतीलाल मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को पत्नी से उसकी कुछ अनबन हो गई। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। इस बात को लेकर मुकेश परेशान था। बुधवार की सुबह परिवार के अन्य लोग मजदूरी करने चले गए। घर पर वह अकेला रह गया। ऐसे में उसने घर के अंदर एक कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। कुछ देर बाद जब घर पर मौजूद बच्चों ने यह दृश्य देखा तो शोर मचा दिया। वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए और परिजन भी आ गए।