{"_id":"64caa6f7a70c40cf4a08dec4","slug":"the-young-man-died-by-consuming-toxic-substances-hathras-news-c-260-1-cdp1001-20-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी
Thu, 03 Aug 2023 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पैकवाड़ा में बुधवार को एक युवक ने प्रेमिका से अनबन होने पर गुस्से में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते देख आनन-फानन परिजन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव पैकवाड़ा के 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र बनवारीलाल खेती और वेल्डिंग कराने का काम करता था। युवक का क्षेत्र की निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार दोनों के परिजन भी आपस में भिड़ चुके हैं।
पिछले कई दिन से युवक की युवती के साथ किसी बात तो लेकर अनबन चल रही थी, जिससे नाराज होकर युवक पिछले कई दिनों से विचलित चल रहा था। शराब का भी अत्यधिक सेवन कर रहा था। बुधवार को अचानक उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके उसकी हालत बिगड़ गई। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में जिला अस्पताल द्वारा सूचना दी गई है। संवाद