फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The water of the overflowing Yamuna reached the fields of Midhavali, the villagers are worried

Hathras News: उफनाई यमुना का पानी मिढ़ावली के खेतों तक पहुंचा, ग्रामीण चिंतित

Thu, 21 Aug 2025 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 21 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
The water of the overflowing Yamuna reached the fields of Midhavali, the villagers are worried
ओखला और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना उफान पर है। इसके जल स्तर में हर घंटे बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे बल्देव, मथुरा, मांट आदि में बाढ़ का खतरा पैदा हो रहा है। सादाबाद के गांव मिढ़ावली के निकट से गुजर रही यमुना में भी जल स्तर बढ़ गया है और पानी खेतों तक पहुंच गया है। जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को डर है कि यदि यमुना का जल स्तर इसी तरह से बढ़ा तो पानी आबादी तक पहुंच सकता है। बाढ़ के हालात बन सकते हैं। यमुना के किनारे लोकेंद्र छौंकर, प्रवीन कुमार, भरत सिंह, रामदास, जल सिंह, गुलाब सिंह, गोला, पूरन सिंह, ओमवीर आदि के खेत हैं। बुधवार को पानी इनके खेतों तक पहुंचना शुरू हो गया। बाजरा के कुछ खेतों में पानी भर गया है। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि गांव के कुछ किसानों के खेतों में पानी भरा है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई है। एसडीएम सादाबाद मनीष चौधरी ने बताया कि मिढ़ावली में यमुना का जलस्तर बढ़ने की जानकारी हुई है, तहसीलदार व राजस्व टीम को भेजकर स्थिति को संभाला जा रहा है। राहत एवं बचाव के लिए टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed