फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The wall of the drain collapsed, the plots and fields were submerged.

Hathras News: नाले की दीवार गिरी, भूखंड व खेत हुए जलमग्न

Tue, 12 Sep 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 12 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The wall of the drain collapsed, the plots and fields were submerged.
लगातार हुई बारिश भले ही थम गई हो, लेकिन बारिश के बाद से कच्चे मकान, दीवार व छतों के गिरने का चल रहा सिलसिला जारी है। रविवार रात शहर के तरफरा रोड स्थित एक नाले की दीवार बारिश के चलते गिर गई। इससे नाले के आसपास के खाली पड़े भूखंड और खेतों तक नाली का पानी पहुंच गया। कई-कई फुट तक नाले का गंदा पानी जमा होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में नगर पालिका परिषद प्रशासन के खिलाफ खासा आक्रोश है।
विज्ञापन






बता दें कि बीते सप्ताह तीन दिन तक जिले में रुक-रुककर कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश हुई थी। बारिश के चलते जिलेभर के अलग-अलग स्थानों पर कई कच्चे मकान, छत व दीवार धराशायी हो गए। जिसके चलते मलबे में दबकर कई लोग चोटिल हो गए तो कई लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। शहर के तरफरा रोड पर एक नाले की दीवार धराशाई हो गई।
विज्ञापन




इससे नाले का पानी खाली भूखंड और खेतों तक पहुंच गया। पूरे दिन यहां जलभराव की समस्या बनी रही। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों द्वारा तुरंत इसकी सूचना नगर पालिका प्रशासन को भी दे दी। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed