फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The villager died suddenly, and the chemist was accused of being responsible.

Hathras News: अचानक ग्रामीण की मौत, केमिस्ट पर लगाया आरोप

Wed, 17 Dec 2025 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 17 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The villager died suddenly, and the chemist was accused of being responsible.
हसायन के गांव सीधामई में हुई अधेड़ की मौत के लिए परिजनों ने दवा विक्रेता को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों का आरोप था कि केमिस्ट ने गलत इंजेक्शन दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक आया है।
विज्ञापन







सीधामई के रहने वाले राजेंद्र सिंह (55) कई दिनों से दांत के दर्द से परेशान थे। सोमवार को तेज दर्द उठने पर वह शाम लगभग पांच बजे गांव सलेमपुर स्थित केमिस्ट के पास गए थे। राजेंद्र के परिजनों का आरोप है कि यहां केमिस्ट ने उन्हें इंजेक्शन लगाया था। साथ ही दवा भी खाने को दी थी। घर आकर उन्होंने दवा खाई, जिसके बाद हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन




परिजनों ने केमिस्ट को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा काटा था। शिकायत पर हसायन पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में ले लिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक आई है। इसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed