फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The vehicles proceeded towards the destination after taking a detour of 15 km.

Hathras News: 15 किमी का चक्कर लगाकर मंजिल की तरफ बढ़े वाहन

Sun, 22 Oct 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 22 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The vehicles proceeded towards the destination after taking a detour of 15 km.
मेंडू की रेलवे क्रॉसिंग संख्या 302 सी पर शनिवार को किया गया मरम्मत का कार्य। संवाद - फोटो : Samvad
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड की कस्बा मेंडू स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 302 सी पर शनिवार को मरम्मत का कार्य किया गया। इस कारण यह रेलवे फाट लगातार 12 घंटे तक बंद रहा। यहां से गुजरने वाले 18 हजार से अधिक वाहन चालकों को 15 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर दूसरी तरफ पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन





मेंडू स्थित इस क्रॉसिंग पर सुबह छह बजे मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इसके मद्देनजर इस फाटक को बंद कर दिया गया। यहां से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां से गुजरने वाले ट्रक और अन्य भारी वाहनों को हाथरस शहर से होकर 15 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। चार पहिया वाहनों को अलग-अलग रास्तों से होकर पांच से 10 किमी का चक्कर लगना पड़ा।
विज्ञापन




दोपहिया वाहनों को भी छोटे मार्ग से होते हुए दो से चार किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। दरअसल, आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के गांव रुहेरी से गांव अमरपुर घना होते हुए मेंडू के लिए जाने वाले इस संपर्क मार्ग की क्रॉसिंग पर हर रोज 18 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। मथुरा-बरेली राजमार्ग पर आने के लिए इसे शार्ट कट माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन







इसी क्रॉसिंग पर गई थी 17 लोगों की जान

मेंडू की क्रॉसिंग संख्या 302सी का नाम सुनते ही 20 मार्च 2012 का वह लम्हा याद आ जाता है, जब एक दुर्घटना में एक साथ 17 लोगों की मौत हो गई थी। क्रॉसिंग के आसपास के पेड़ों की पत्तियां तक खून से लाल हो गई थीं। ट्रेन की टक्कर से एक वाहन में सवार 19 लोगों में से 17 की मौके पर मौत हो गई थी।







आज बंद रहेगा सोखना रेलवे फाटक

रविवार को मेंडू रोड के गांव सोखना की रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी। पीडब्ल्यूआई हाथरस सिटी आलोक कुमार ने बताया कि क्रॉसिंग संख्या 304सी पर अनुरक्षण कार्य के लिए 22 अक्तूबर रविवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक फाटक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि क्रॉसिंग संख्या 302सी पर निर्धारित समय से पहले ही काम पूरा कर आवागमन सुचारू कर दिया गया है।






आज मुझे ट्रैक्टर लेकर यहां से जाना था, लेकिन फाटक बंद होने के कारण अब कल यहां से माल ले जाउंगा। बड़े वाहनों के लिए हाथरस से होकर ही रास्ता है। एक दिन की दिक्कत तो होनी ही है।

-माधव, राहगीर।








मरम्मत के कारण फाटक के नीचे से भी बाइक नहीं निकल पा रही, इसलिए अब मेंडू की मुख्य क्रॉसिंग के पास के रास्ते से कोल्ड स्टोर वाले रास्ते पर होकर अमरपुर के लिए जाना पड़ेगा।
-शिवम कुमार, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed