{"_id":"672a88fc086c4b192108793b","slug":"the-union-had-260-bags-of-fertilizer-but-when-350-farmers-arrived-distribution-did-not-take-place-hathras-news-c-62-1-sali1024-102998-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संघ पर 260 बोरे खाद था, 350 किसान पहुंचे तो नहीं हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संघ पर 260 बोरे खाद था, 350 किसान पहुंचे तो नहीं हुआ वितरण
विज्ञापन
सहपऊ के सहकारी संघ पर डीएपी खाद लेने के लगी किसानों की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत खत्म नहीं हुई है। किसानों ने आलू बुवाई के लिए तो किसी तरह से डीएपी जुटा ली, लेकिन अब गेंहू के लिए इसकी जदोजहद जारी है। सहपऊ के धर्मशाला चौराहा स्थित सहकारी संघ पर मंगलवार को 260 बोरे खाद था और इसको लेने के लिए 350 किसान पहुंच गए। ये देख सचिव ने अफसरों से बात कर वितरण रोक दिया। परेशान किसानों ने यहां हंगामा किया।
क्षेत्र के किसान गेंहू बोने की तैयारी कर रहे हैं और डीएपी लेने के लिए इधर से उधर चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार सुबह कस्बा सहपऊ के धर्मशाला चौराहा स्थित सहकारी संघ पर डीएपी का वितरण होना था। सुबह से ही किसानों का पहुंचना शुरू हो गया। किसानों ने दोपहर 12 बजे तक संघ के सचिव के आने का इंतजार किया। इसके बाद सचिव के नहीं आने पर किसानों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
कुछ किसान सादाबाद-जलेसर मार्ग जाम करने की तैयारी करने लगे। हंगामे के कुछ देर बाद ही संघ के सचिव राकेश उपाध्याय आ गए। उन्होंने भीड़ को देख कर एसडीएम सादाबाद संजय कुमार को इसकी जानकारी दी। एसडीएम ने पुलिस की देखरेख में खाद वितरण करने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस के नहीं पहुंचने पर सचिव ने अपने विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस पर अधिकारियों ने संघ पर और अधिक खाद आने के बाद ही वितरण के लिए कहा।
विज्ञापन
सहकारी संघ पर मंगलवार को लगभग 260 बोरे खाद था, लेकिन किसानों की संख्या इससे कहीं ज्यादा थी। इसी वजह से वितरण नहीं किया गया। और ज्यादा खाद आने के बाद ही वितरण किया जाएगा। -राकेश उपाध्याय, सचिव सहकारी संघ सहपऊ।