{"_id":"68a783565479da3f3e0d4e60","slug":"the-train-running-till-gangapur-has-been-suspended-now-it-will-run-till-mathura-hathras-news-c-56-1-hts1003-136220-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गंगापुर तक चलने वाली ट्रेन स्थगित, अब मथुरा तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गंगापुर तक चलने वाली ट्रेन स्थगित, अब मथुरा तक चलेगी
Fri, 22 Aug 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ट्रायल के तौर पर गंगापुर सिटी तक चलाई गई ट्रेन को पूर्वाेत्तर रेलवे ने स्थगित कर दिया है। अब यह ट्रेन मथुरा जंक्शन तक ही जाएगी। दूसरी ट्रेन को 10 सितंबर तक अछनेरा तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में से दो का 20 अगस्त तक के लिए आगे के स्टेशन तक विस्तार किया गया था। इसमें कासगंज-मथुरा के बीच चलने वाली 55339/40 पैसेंंजर ट्रेन को अब 21 अगस्त से 10 सितंबर तक के लिए विस्तार करते हुए संचालित किया जाएगा।
दोपहर के समय कासगंज से मथुरा जाने वाली 55335/35 पैसेेंजर ट्रेन का पहले मथुरा जंक्शन से गंगापुर सिटी तक विस्तार किया गया था, लेकिन अब इस ट्रेन के विस्तार को स्थगित कर दिया गया है। अब यह ट्रेन पूर्व की भांति कासगंज से सिर्फ मथुरा तक ही जाएगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में इसका फिर विस्तार कर दिया जाएगा। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा का कहना है कि एक ट्रेन के विस्तार को स्थगित किया गया है और एक के विस्तार को आगे बढ़ाया गया है।