फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The train running late will run again on old time

Hathras News: देरी से चल रही ट्रेन फिर पुराने समय पर दौड़ेगी

Sat, 01 Mar 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 01 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The train running late will run again on old time
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली कासगंज से भरतपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन अब फिर नियमित समय पर किया जाएगा। पिछले करीब एक माह से इस ट्रेन को एक घंटा 5 मिनट की देरी से संचालित किया जा रहा था। इससे अब यात्रियों को काफी राहत होगी।
विज्ञापन





कासगंज से चलकर भरतपुर तक जाने वाली 55337 पैसेंजर ट्रेन का कासगंज से संचालन 17:30 बजे होता है। यह ट्रेन 18:56 बजे सिकंदराराऊ व हाथरस रोड होते हुए हाथरस सिटी पहुंचती है। पिछले एक माह से यह ट्रेन ट्रैक पर ब्लॉक होने के कारण कासगंज स्टेशन से 01 घंटा 05 मिनट देरी से चलाई जा रही थी। इस कारण यह सभी स्टेशनों पर देरी पहुंचती थी।
विज्ञापन




इसे लेकर मुख्य रूप से दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब ब्लॉक समाप्त होने के बाद इस ट्रेन को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन के लिए कोई नया नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। अब यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय से ही संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed