{"_id":"5ab14ec64f1c1b690e8b597a","slug":"the-total-salary-of-the-entire-staff-of-the-closed-schools-is-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिले आठ विद्यालयों के पूरे स्टाफ का काटा वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिले आठ विद्यालयों के पूरे स्टाफ का काटा वेतन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
teacher
टॉस्क फोर्स टीमों की 350 विद्यालयों की निरीक्षण आख्याओं के आधार पर सभी अधिकारियों ने 114 विद्यालयों में कार्रवाई प्रस्तावित की है। बीएसए ने मंगलवार कार्रवाई की है। इनमें आठ विद्यालयों के ताले बंद मिले है। इन सभी विद्यालयों के पूरे स्टाफ का वेतन व मानदेय काटा गया है। 9 शिक्षामित्र एवं 13 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इन सभी का भी एक-एक दिन का वेतन व मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
निरीक्षण आख्याओं के आधार पर ब्लॉक सासनी का प्राथमिक विद्यालय खोरना, ब्लॉक हसायन के प्राथमिक विद्यालय कानऊ, नगला सरदार, जिरौली कला, चांदनपुरा, मांडी, सीतापुर, ब्लॉक हाथरस के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलना, प्राथमिक विद्यालय बलना बंद पाए गए। इन सभी विद्यालयों के पूरे स्टाफ का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिससे इनके खिलाफ विधिवत रूप से कार्रवाई प्रस्तावित हो सके।
सासनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय संादलपुर, देदामई, नगला सरदार, सहजपुरा ब्लॉक हसायन के बांडी, बरसौली, भिंतर, सिडरमई, रति का नगला में एक एक शिक्षामित्र अनुपस्ति पाए गए। इन सभी का एक-एक दिन का मानदेय काटा गया है। ब्लॉक हसायन के कस्बा हसायन प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में एक शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय बरसौली में दो शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय भिंतर में एक शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय सिडरमई में तीन शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय बासदत्ता में एक शिक्षक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूपाकला में दो शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय बहरदोई में एक शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय रुदायन में एक शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय वेरगांव में एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। इन सभी का एक एक दिन का वेतन काटा गया है। जबकि अन्य विद्यालयों में यूनीफॉर्म, डे्रस, एमडीएम, छात्र उपस्थिति, खिड़की जंगले टूटे, बाउंड्रीवॉल टूटी, फर्स खराब, छत खराब, सफाई आदि की समस्याएं पाई गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन से समस्याओं के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया है।