{"_id":"696bf070282a962533001bba","slug":"the-teams-of-nagla-koda-and-sadabad-registered-a-spectacular-victory-hathras-news-c-56-1-sali1016-143336-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगला कोड़ा व सादाबाद की टीमों ने दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगला कोड़ा व सादाबाद की टीमों ने दर्ज की शानदार जीत
Sun, 18 Jan 2026 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें नगला कोड़ा और सादाबाद की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दोनों ही मुकाबलों में दर्शकों को रोचक क्रिकेट देखने को मिला।
पहला मुकाबला गांव कछपुरा और नगला कोड़ा की टीमों के बीच खेला गया। टॉस नगला कोड़ा की टीम ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कछपुरा की टीम नगला कोड़ा के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और महज 12 ओवर में आउट होकर 87 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला कोड़ा की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नौ ओवर में चार विकेट खोकर 88 रन बनाते हुए छह विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली। दूसरा लीग मुकाबला बरामई और सादाबाद की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बरामई की टीम निर्धारित 16 ओवर में 107 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सादाबाद की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 12 ओवर में मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सादाबाद की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान रेफरी की भूमिका रवि चौधरी और छोटू चौधरी ने निभाई। टूर्नामेंट आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।