Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dirt and waterlogging in Makdoom Nagar Aligarh

Aligarh News: सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर लौट गई नगर निगम की टीम, इलाके में जलभराव की समस्या ज्यों की त्यों

Sun, 17 May 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 17 May 2026 02:47 AM IST
सार

इलाके में लगे नलकूप की पाइप लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त है। नलकूप चलते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Dirt and waterlogging in Makdoom Nagar Aligarh
मकदूम नगर में सड़क पर जलभराव। संवाद

विस्तार

मकदूम नगर में गंदगी और जलभराव की समस्या पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद 16  मई को नगर निगम हरकत में आया। निगम के अधिकारियों ने टीम भेजी, लेकिन वह सफाई व जलनिकासी के नाम पर खानापूर्ति कर चली आई। इलाके में जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इलाके में लगे नलकूप की पाइप लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त है। नलकूप चलते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शनिवार की सुबह भी जलभराव में ई-रिक्शा पलटने से कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण सड़क के गड्ढों का पता नहीं चलता, जिससे वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा का कहना है कि टीम भेजी गई थी। अगर समस्या का समाधान पूरी तरह से नहीं हुआ है तो टीम दोबारा भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर छपने के बाद नगर निगम की टीम आई थी, लेकिन थोड़ी-बहुत सफाई करने के बाद चली गई।- पप्पू अल्वी

टीम ने पानी की निकासी तो कराई, लेकिन पाइप लाइन लीक होने के कारण पानी फिर से भरना शुरू हो गया है।- इकबाल अहमद
अमर उजाला में खबर छपने के बाद सुबह टीम खानापूर्ति करके चली गई। समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं किया गया है।- नजमा बेगम
नलकूप चलने पर सड़क पर पानी फैलता रहता है। जलभराव से लोग बेहद परेशान हैं। इस समस्या का स्थायी निदान होना चाहिए।- असलम अल्वी, पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed