फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The supervisor has been accused of misconduct, and disciplinary action has been recommended.

Hathras News: सुपरवाइजर पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की संस्तुति

Fri, 26 Dec 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 26 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The supervisor has been accused of misconduct, and disciplinary action has been recommended.
तहसील सासनी में सेक्टर संख्या नौ पर तैनात सुपरवाइजर पर तहसील परिसर में पंचायत निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक से अभद्रता व मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में एसडीएम सासनी ने सुपरवाइजर शिक्षक सुरेशचंद्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन




एसडीएम सासनी ने पत्र जारी कर कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन और 24 से 30 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां लिए जाने का कार्य चल रहा है। इस क्रम में 23 दिसंबर को तहसील सासनी में सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को मतदाता सूची व निर्वाचन संबंधी प्रपत्र लेने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे बुलाया गया था।
विज्ञापन




मतदाता पंजीकरण केंद्र पर तैनात कर्मचारी शमीउज्जमा ने अवगत कराया कि दोपहर लगभग एक बजे सेक्टर-09 के सुपरवाइजर सुरेश चंद्र तहसील पहुंचे और बिना अनुमति स्वयं ही मतदाता सूची व प्रपत्र उठाने लगे। इसके बाद अन्य बीएलओ भी ऐसा करने लगे, जिससे वितरण व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि जब शमीउज्जमा ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरेशचंद्र से कक्ष से बाहर जाने का अनुरोध किया, तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।



आरोप के अनुसार गाली-गलौज के साथ धक्का-मुक्की की गई और एक-दो थप्पड़ भी मारे गए। इतना ही नहीं, निर्वाचन से जुड़े कई प्रपत्र जानबूझकर फाड़ दिए गए और भविष्य में देख लेने की धमकी भी दी गई।




उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि इस मामले में सेक्टर संख्या 09 पर तैनात सुपरवाइजर जूनियर हाईस्कूल नगला ठाकुर के सहायक अध्यापक सुरेशचंद्र के खिलाफ निर्वाचन कार्य में बाधा डालने, कर्मचारी से अभद्रता करने, मारपीट एवं सरकारी अभिलेख फाड़ने जैसे गंभीर मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed