फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The storm sullen tree fell on houses

आंधी-तूफान से उखड़े पेड़ मकानों पर गिरे

Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
The storm sullen tree fell on houses
ऐंहन में तूफानी अंधड़ में बरगद के पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त मकान और घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। बीते मंगलवार की देर शाम आई तेज आंधी और तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिलेभर में कई विशाल वृक्ष जड़ से उखड़ गए और सड़कों पर जा गिरे। गांव ऐंहन में कई साल पुराने पेड़ आंधी-तूफान में पास के दो मकानों पर जा गिरे। इससे दोनों मकानों का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चार को मामूली चोट आई है। 
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के समय दोनों ही घरों में परिवार के ज्यादातर सदस्य मौजूद थे। पेड़ों के मकानाें पर गिरने से जोरदार आवाज हुई। ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका में घरों से बाहर निकल आए। घरों के अंदर फंसे लोगों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद परिवार के लोगों को घर से बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी गई। ग्रामीणों की मदद से सभी सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मलखान सिंह पुत्र फूल सिंह व राजू पुत्र सरनाम सिंह को गंभीर हालत में पहले हाथरस फिर आगरा ले जाया गया। मामूली रूप से घायल बाकी परिजनों का भी उपचार कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी गई थी, लेकिन किसी ने गांव पहुंचकर हादसे के शिकार परिजनों की सुध नहीं ली।
विज्ञापन



दीवार गिरने से तीन मवेशियों की मौत
हाथरस। आंधी-तूफान के कहर से मवेश भी नहीं बच सके। मथुरा रोड पर एक प्लॉट की सात फीट ऊंची बाउंड्री गिरने से पास मौजूद तीन मवेशियों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। अब्दुल रहीम की तीन भैंसे और तीन पड्डे इस प्लॉट के पास बंधे हुए थे। आंधी के कारण गिरी दीवार में दबने से तीनों पड्डों की मौत हो गईं। तीनों भैंसों के भी चोट आई हैं। दो के पैर की हड्डी टूट गई है। वहीं एक भैंस के सींग टूट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी-तूफान से जनजीवन पर असर
हाथरस। पिछले कई दिनों से मौसम के बदले मिजाज से लोग खुश तो हैं, लेकिन इससे होने वाली दिक्कतों से उन्हें थोड़ी परेशानी भी हो रही है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी शाम होते ही आई तेज आंधी से सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। आंधी, तूफान और बारिश से आम आदमी का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण जहां कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई, वहीं आंधी के कारण शहर में कई जगह होर्डिंग्स गिर गए। बिजली के तार और खंभे भी कई जगह धराशाई हो गए। वहीं ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर पेड़ाें के गिरने से यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed