{"_id":"56fd65774f1c1bb442f00106","slug":"the-slow-speed-of-the-server-are-upset-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर की स्लो स्पीड से खाताधारक रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर की स्लो स्पीड से खाताधारक रहे परेशान
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जिले के सीबीएस हो चुके 12 डाकघरों में गुरुवार को सर्वर की स्पीड काफी कम रही। दिनभर खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लाखों रुपये के चेक खातों में जमा नहीं हो सके। वहीं ग्राहक भी लेन-देन नहीं कर सके।
वित्तीय वर्ष के अंतिम हफ्ते में पिछले कई दिनों से जिले के सीबीएस सिस्टम से जुड़ चुके डाकघरों में लोगों की भीड़ पैसा जमा करने के लिए उमड़ रही है। पैसे जमा-निकासी काउंटरों के साथ-साथ बचत पत्र के काउंटरों पर भी काफी भीड़ रही। बुधवार को भी डाकघर के ग्राहकों को सर्वर की स्पीड कम आने से परेशानी का सामना करना पड़ा था। गुरुवार को भी यही हाल बना रहा। काफी ग्राहक तो गुरुवार को समय से पहले ही डाकघर पहुंच गए, जिससे वह लेन-देन कर सकें।
- सिर्फ हाथरस में ही नहीं, सभी जगह सर्वर की लो स्पीड से काम प्रभावित हो रहा है, जिससे ग्राहकों के साथ कर्मचारी भी परेशान हैं।
-टीपी सिंह, एएसपी, डाक विभाग, हाथरस।
आज डाकघर नहीं जाएं खाताधारक
हाथरस। अगर, आप डाकघर के बचत बैंक खाते के उपभोक्ता हैं, तो आज डाकघर में लेनदेन के लिए न जाएं। शुक्रवार को जिले के सभी डाकघरों में खाताधारकों के खातों में फिनैकल सॉफ्टवेयर के माध्यम से ब्याज लगाए जाने का काम किया जाएगा। इस स्थिति में डाकघरों में अन्य कोई काम नहीं किया जाएगा। यही नहीं डाकघर से जो लोग पेंशन प्राप्त करते हैं, उनको भी पेंशन नहीं मिल सकेगी। वेतन दिए जाने का काम भी नहीं किया जाएगा, जिससे हाथरस के करीब 25 हजार बचत बैंक खाता धारक प्रभावित होंगे।