Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The shine of tri-ply utensils is attracting women

Hathras News: महिलाओं को खींच रही ट्राई-प्लाई के बर्तनों की चमक

Thu, 05 Nov 2026 11:33 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 05 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The shine of tri-ply utensils is attracting women
शहर के बाजार में बर्तन की दुकान पर बर्तन पसंद करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। धनतेरस पर इस बार महिलाओं के बीच इस बार पारंपरिक बर्तनों और केमिकल युक्त नॉन-स्टिक पैन के बजाय ट्राई-प्लाई (थ्री-लेयर) कुकवेयर का जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सेहत, स्वाद और बचत के इस अनोखे तालमेल ने धनतेरस के बाजार में ट्राई-प्लाई बर्तनों को सबसे लोकप्रिय बना दिया है।
विज्ञापन

शहर के सराफा बाजार, नयागंज, पसरट्टा, लोहा बाजार और प्रमुख क्रॉकरी शोरूमों में त्योहारी खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। बर्तन कारोबारियों के अनुसार पहले जहां महिलाएं केवल सामान्य स्टील के भगोने, थाली या नॉन-स्टिक तवे मांगती थीं, वहीं इस बार ट्राई-प्लाई की कढ़ाई, सॉसपैन, कुकर और फ्राई पैन की अग्रिम मांग आ रही है।
विज्ञापन

महिलाएं अपनी रसोई को मॉडर्न और सुरक्षित बनाने के लिए इन बर्तनों को हाथों-हाथ खरीद रही हैं। इस नई तकनीक के प्रति गृहिणियों के बढ़ते आकर्षण की सबसे बड़ी वजह इसका कुकिंग फ्रेंडली होना है। दरअसल, साधारण स्टील के बर्तनों में पेंदी पतली होने के कारण आंच लगते ही खाना तेजी से चिपकने या जलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विपरीत, ट्राई प्लाई बर्तनों में बाहर व अंदर फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील के बीच में शुद्ध एल्युमिनियम की एक परत दी जाती है। यह परत पूरे बर्तन में एकसमान रूप से गर्मी फैलाती है, जिससे खाना बिना चिपके और बिना जले बहुत करीने से पकता है।
इसके अलावा बढ़ती महंगाई के दौर में यह तकनीक रसोई के बजट को भी संभाल रही है। ट्राई-प्लाई बर्तन बहुत तेजी से और एक समान गर्म होते हैं, जिससे खाना पकाने में समय की बचत होती है और गैस व इंडक्शन बिजली की खपत में करीब 30 फीसदी तक की कमी आती है। साथ ही टेफ्लॉन जैसी केमिकल कोटिंग न होने से जहरीले तत्वों के घुलने का कोई डर नहीं रहता और भोजन के लगभग 85 फीसदी प्राकृतिक पोषक तत्व सुरक्षित बने रहते हैं।

तीन गुना बढ़ी ट्राई प्लाई सेट की मांग
इस बार धनतेरस पर महिलाएं गुणवत्ता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही हैं। साधारण स्टील की तुलना में ट्राई-प्लाई सेट की मांग तीन गुना तक बढ़ गई है। कढ़ाई और प्रेशर कुकर सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। त्योहार पर रसोई के लिए यह सबसे बेहतरीन और उपयोगी निवेश साबित हो रहा है।

-ऋषि अग्रवाल, बर्तन कारोबारी, हाथरस।



नॉन-स्टिक बर्तनों की कोटिंग हटने का डर रहता था और साधारण स्टील में खाना जल जाता था। ट्राई प्लाई बर्तन सुरक्षित भी हैं और इनमें गैस व समय दोनों की बचत होती है। धनतेरस पर शगुन की खरीदारी के लिए यह सबसे मुफीद विकल्प है।
-शालिनी, खरीदार निवासी सासनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed