फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The rose water 'corrosion ' residents fight

यहां रोज पानी को ‘जंग’ लड़ते हैं बाशिंदे

Fri, 22 Apr 2016 12:21 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
The rose water 'corrosion ' residents fight
श्रीनगर नई बस्ती में खराब हैंडपंप में लगा तिरपाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। नगर पालिका क्षेत्र के श्रीनगर नई बस्ती में कई साल से हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। गर्मी में लोग पेयजल आपूर्ति के लिए हर रोज इधर-उधर भटक रहे हैं। हैंडपंप खराब होने पर लोगों ने उसमें ईंटें भर दी हैं। अब आसपास क्षेत्र में लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लोगों में मारामारी मचती है। 
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि खराब हैंडपंप के संबंध में कई बार पालिका प्रशासन और जलकल संस्थान को अवगत कराया गया है, लेकिन किसी अधिकारी  और कर्मचारी ने मौके पर आकर खराब हैंडपंप को ठीक कराने का प्रयास नहीं किया है। यहां कई घरों में तो सबमर्सिबल लगी हुई हैं, लेकिन जिन घरों में यह सुविधा नहीं हैं, वहां के लोग सुबह-सुबह पानी की तलाश में रोज भटकते हैं। बस्ती के अधिकांश घरों में यह समस्या है। सुबह और शाम महिलाएं और पुरुष आसपास लगे हैंडपंप से जाकर पानी की व्यवस्था करते हैं। जो हैंडपंप सही हैं, वहां रोज पानी के लिए मारामारी मचती है। लोगों में नगर पालिका प्रशासन और जलकल संस्थान के प्रति रोष भी देखा गया। इस इलाके में लोगों की समस्या पालिका प्रशासन के उस दावे की भी पोल खोलती है, जोकि दिन-रात शहर के हर इलाके में पानी पहुंचाने का दावा करती है, लेकिन शहर के कई इलाकों में लोग हर रोज इसी तरह पानी के लिए जंग लड़ते हैं।
विज्ञापन


 यहां का हैंडपंप कई साल से खराब पड़ा हुआ है। बच्चों ने इसर्में इंट भर दी हैं। पानी की समस्या हर समय रहती है। 
 शकुंतला देवी, नई बस्ती

 पानी भरने के लिए दूसरे मोहल्ले में जाना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय पानी भरने का सबसे पहले काम करना पड़ रहा है। 
 चंपा देवी, श्रीनगर
खराब हैंडपंप को ठीक कराए जाने के लिए कई बार शिकायतें की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। नगर पालिका व जलकल संस्थान इस ओर ध्यान दे। 
 मुकेश बाबू, नई बस्ती

 जिन क्षेत्रों में हैंडपंप खराब पड़े हैं, वहां शिकायत मिलने पर हैंडपंप लगाए जाने का काम हो रहा है। यदि लिखित में अवगत कराएं तो नया हैंडपंप लगवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed