फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The production of maize has increased and the price has increased

Hathras News: मक्के की हुई अधिक पैदावार तो कीमत हुईं धड़ाम

Fri, 09 Jun 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 09 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
The production of maize has increased and the price has increased
मंडी समिति में इन दिनों मक्का की आवक शुरू हो गई है। हालांकि, अधिक पैदावार होने की वजह से मक्का के दामों में गिरावट आई है। इस बार मक्का की दर 1700 रुपये प्रति क्विंटल है जोकि पिछले साल की अपेक्षा 300 रुपये कम है।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में इस साल बेमौसम बारिश की वजह से पैदावार अच्छी हुई है। जिले में इस बार 2100 हेक्टेयर में मक्का का उत्पादन हुआ है। आढ़तियों की मानें तो बिहार में मक्का का अधिक उत्पादन हुआ है। इस कारण भी दर कम है। पिछले साल मक्का दो हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका था। इस बार अधिक पैदावार के चलते मक्का तीन सौ रुपये की गिरावट आई है।
विज्ञापन





- इस बार मक्का का उत्पादन सही हुआ हुआ है तो कीमत कम हो गया है। पिछले साल की अपेक्षा कीमत में 300 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। इस कारण फायदा कम हो रहा है। - भीम सिंह, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन





- मक्का की फसल में जितनी बारिश हो जाए उतना फायदा होता है। इस बार बेमौसम हुई बारिश से मक्का का उत्पादन सही हुआ है। उत्पादन अच्छा हुआ तो कीमत में गिरावट आ गई। इससे वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। - ज्वाला प्रसाद, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed