{"_id":"6761da0c5921f8af0c0cd0dc","slug":"the-person-who-filed-a-report-of-fraud-of-rs-2-crore-turned-out-to-be-a-fraudster-arrested-hathras-news-c-2-1-mrt1037-558485-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो करोड़ रुपये ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला ही निकला जालसाज, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो करोड़ रुपये ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला ही निकला जालसाज, गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस जांच में थाने पर दो करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराने वाला विक्रम सिंह निवासी दयालपुर ही जालसाज निकला है। वह खुद लोगों से मंदिर और गोशाला के नाम पर रकम ऐंठता रहा है, जबकि गांव में न तो मंदिर है और न ही गोशाला। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गत 20 सितंबर को कोर्ट के आदेश पर थाना मुरसान पर विक्रम सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें उसने बताया था कि वह श्री राधा कृष्ण मंदिर और गोशाला चैरिटेबल ट्रस्ट का सचिव है। उसके पास कुछ समय पहले जितेंद्र सिंह चंपावत निवासी 37/301 सी सेक्टर कोकटा हुजूर पोस्ट बहेल जिला भोपाल आए और उन्होंने गोशाला के नाम पर मदद करने का भरोसा दिया।
आरोप है कि जितेंद्र ने ट्रस्ट का खाता और मोबाइल नंबर लिया। बाद में एक दिन फोन कर कहा कि उसने 10 रुपये डाले हैं, जरा चेक कर लो, भुगतान सही खाते में गया है। बकौल विक्रम सिंह इसके बाद ओटीपी मांगकर एकाउंट हैक कर लिया और करीब दो करोड़ 13 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। सौ अन्य लोगों के साथ भी ठगी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि गांव दयालपुर में श्री राधा कृष्ण मंदिर और गोशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से कुछ नहीं मिला। पैसा भी विक्रम सिंह ने खुद ही अलग-अलग खातों में भेजा था। वह मंदिर और गोशाला के नाम पर झूठ बोलकर करोड़ों रुपये लोगों से ठग चुका है।