फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The outbreak of fever is not stopping... five including two girl students died

नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप... दो छात्राओं सहित पांच की मौत

Wed, 20 Oct 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The outbreak of fever is not stopping... five including two girl students died
प्राची माहौर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से रोजाना लोगों की मौतें हो रही हैं। जिले में बुखार से अब तक 95 लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार को भी दो छात्राओं सहित पांच लोगों की मौत बुखार से हो गई।
इसके अलावा, जिले में अब तक 269 मरीजों पर डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी बुखार से प्रभावित गांवों में जाकर मरीजों का उपचार कर रही हैं और उन्हें दवा दे रही हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय इगलास रोड स्थित रत्नगर्भा कॉलोनी निवासी राजनलाल की बेटी प्राची माहौर (14) शहर के सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आठवीं की पढ़ाई कर रही थी। उसे पिछले दिनों बुखार आया। जिस पर शहर के निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य लाभ नहीं हुआ और सोमवार को उपचार के दौरान प्राची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई निवासी सूरज सिंह (38) पुत्र राम निवास करीब आठ दिन से बुखार से पीड़ित थे। स्थानीय स्तर पर बुखार का उपचार कराया, लेकिन स्वास्थ्य में कोई लाभ नहीं हुआ। इस पर परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां से गंभीर हालत में सूरज सिंह को आगरा रेफर कर दिया गया।
आगरा में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। संध्या (16) पुत्री बृजमोहन पाठक निवासी मोहल्ला सारस्वतान कस्बा मेंडू को कई दिनों से बुखार आ रहा था। वह केशन एजुकेशनल पब्लिक स्कूल मेंडू में हाईस्कूल की छात्रा थी।

सोमवार को गंभीर हालत होने पर परिजन शहर के एक निजी अस्पताल लेकर आए, जहां पर उपचार के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। यहां से गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा सासनी और सहपऊ में भी एक-एक लोगों की बुखार से मौत हो गई।

संध्या का फाइल फोटो।   संवाद

संध्या का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : HATHRAS

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लगी लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लगी लाइन। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed