फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   municipal president choose one who improve condition of parks

Hathras News: ऐसा चुनेंंगे पालिकाध्यक्ष, जो सुधारेगा पार्कों की दशा

Sun, 30 Apr 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2023 12:53 AM IST
सार

आवास विकास व वाटर वर्क्स कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा पार्कों का निर्माण कराया गया। इस समय इनमेंं काफी गंदगी है। बड़ी बड़ी झाड़ियां खड़ी हुई है। शौचालय बदहाल है। साथ ही पार्कों में प्रकाश व्यवस्था नहीं है। बिजली की फिटिंग भी क्षतिग्रस्त हाे चुकी है।

विज्ञापन
municipal president choose  one who improve condition of parks
बदहाल आवास-विकास कॉलोनी का पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस शहर के कई पुराने व नए पार्कों की दशा बहुत खराब है। अव्यवस्थाओं का अंबार है। इस कारण लोगों को सुबह व शाम घूमने व व्यायाम करने में परेशानी हो रही है। आवास विकास व तमन्नागढ़ी सहित कई पार्कों की हालत बहुत खराब है। लोगों का कहना है कि वह ऐसे प्रत्याशी को पालिकाध्यक्ष चुनेंगे, जो इनकी दशा सुधारेगा।
विज्ञापन


आवास विकास व वाटर वर्क्स कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा पार्कों का निर्माण कराया गया। इस समय इनमेंं काफी गंदगी है। बड़ी बड़ी झाड़ियां खड़ी हुई है। शौचालय बदहाल है। साथ ही पार्कों में प्रकाश व्यवस्था नहीं है। बिजली की फिटिंग भी क्षतिग्रस्त हाे चुकी है। जगह जगह गंदगी है। तमन्नागढ़ी पार्क में भी गंदगी है। अब लोग यह कह रहे है कि पार्कों की दशा सुधारने के साथ विकास कराने वाला ही चेयरमैन होना चाहिए।
विज्ञापन


पार्क में जगह जगह गंदगी है। सुविधाओं की कमी है। इनकी देखरेख करने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इस बार ऐसा चेयरमैन आना चाहिए जो इन पार्कों में मूलभूत इंतजाम करें। -कालीचरण निवासी आवास विकास कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में पार्क बनने के बाद साफ सफाई के इंतजाम नहीं किए गए। इस कारण यहां गंदगी का अंबार है। झाड़ियां खड़ी हुई है। इस कारण पार्क में बैठने का मन भी नहीं करता है। ऐसा चेयरमैन आना चाहिए जो जो पार्कों की स्थिति को सुधारे। -पप्पू निवासी आवास विकास कॉलोनी
पार्कों में अव्यवस्थाओं का अंबार है। बिजली पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। पार्कों में बिजली के कनेक्शन भी लगे हैं, लेकिन आपूर्ति नदारद है। इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -प्रेमपाल सिंह निवासी तमना गढ़ी
पालिका ने आवास विकास के अलग अलग सेक्टरों में दो पार्कों का निर्माण कराया है। इनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। गेट हर समय खुले रहते हैं। इस कारण निराश्रित पशु विचरण करते रहते हैं।- विनीत कुमार गौतम निवासी तमना गढ़ी
तमन्नागढ़ी पार्क में काफी समय से बाउंड्री बॉल क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं की कमी है। आज तक इस पार्क की नगर पालिका ने सुध नहीं ली है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। -राजीव, शहरवासी

पार्क में साफ सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। पेयजल के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इसके अलावा बाउंड्री बॉल क्षतिग्रस्त है, जिसके निर्माण पर आज तक किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है।-सुखवीर शहरवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed