फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The moon will not shine or there will be a roost of stars, if we are not there will be darkness in your house ...

चांद चमकेगा ना तारों का बसेरा होगा हम ना होंगे तो तेरे घर में अंधेरा होगा...

Sat, 21 Sep 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
The moon will not shine or there will be a roost of stars, if we are not there will be darkness in your house ...
हम न होंगे तो तेरे घर में अंधेरा होगा...
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में हुआ गंगा जमुनी मुशायरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में गुरुवार की रात्रि में गंगा जमुनी मुशायरा हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एडीएम डॉ अशोक कुमार शुक्ला, एसडीएम नीतिश कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर मथुरा, बृज कला केंद्र के संरक्षक विष्णु प्रकाश गोयल और विश्वनाथ अग्रवाल ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इस मौके पर भोपाल के जलाल मेकस ने यह गजल सुनाई चांद चमकेगा न तारों का बसेरा होगा, हम न होंगे तो तेरे घर में अंधेरा होगा। मेहनाज बिजनौर ने यह गजल सुनाई, हमेशा उसके होठों पर हंसी महसूस होती है, मगर दिल में मोहब्बत की कमी महसूस होती है। कवियित्री मीरा दीक्षित और आशु कवि अनिल बौहरे के बीच शायराना अंदाज में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

मीरा दीक्षित ने सुनाया नजरें मिलाकर प्यार से दिल में समा गया, वह अजनबी हंसकर हमें अपना बना गया। कुमार जावेद कोटा, मोनी देहलवी, एकता भारती, रूबिया खान, मंजर फिरोजाबादी, दीपक, दिव्यांशु, खलील गुमनाम, इरफान रजा, चांद हुसैन चांद, श्याम बाबू चिंतन डॉ. उपेंद्र झा, प्रदीप पंडित, बाबा देवी सिंह निडर, रोशन लाल वर्मा, रामभजन लाल आदि ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर सत्य प्रकाश रंगीला, श्याम बाबू चिंतन, बाल कवि विष्णु, कपिल नरूला, अजय गौड़ आदि व्यवस्थाएं संभाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने अतिथियों का मुकुट और पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में राधेश्याम अग्निहोत्री, अविनाश पचौरी, गिरिराज सिंह गहलोत, मोबीन खान, सलमा बेगम, कुर्बान अली शहजादा, मोहम्मद चांद कुरैशी, देवेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, शशि गुरु, रचित शर्मा, डॉ. रहीश अहमद अब्बासी, सत्य प्रकाश शर्मा, रानू पंडित, पन्नालाल, डा. रमन गुप्ता, संजय कप्तान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed