फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The miscreants took away the bike and purse after beating

मारपीट कर बाइक व पर्स छीन ले गए बदमाश

Fri, 23 Apr 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
The miscreants took away the bike and purse after beating
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड गांव रुहेरी के निकट बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ बाइक व पर्स छिनैती की घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और फिर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव एवरनपुर निवासी नीतू कुमार पुत्र सियाराम बाइक से अलीगढ से लौट कर अपने गांव जा रहा था। इसी बीच उसने रात को करीब 10 बजे गांव रुहेरी के निकट बाइक रोकी और लघुशंका करने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच वहां पर आए बाइक सवार तीन बदमाश उसकी बाइक को ले जाने का प्रयास करने लगे, उनका विरोध किया तो नीतू के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद बदमाश बाइक व पर्स को लेकर फरार हो गए। जीतू ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसआई डिप्टी सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed