फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The middle market opens up the sticks, the sticks, opens the oil, drops the youth

बीच बाजार जमकर चले लाठी डंडे, खोलता तेल गिरने से युवक झुलसा, मची अफरा-तफरी

Fri, 19 Jul 2019 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
The middle market opens up the sticks, the sticks, opens the oil, drops the youth
मारपीट में खोलता तेल गिरने से युवक झुलसा, अफरा-तफरी
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह रामलीला ग्राउंड में एक जगह पर हथठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
सूचना के बाद दोनों पक्षों के युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तेल से झुलसे युवक को किया रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में गुरुवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। इस दौरान खोलता तेल गिरने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। बी बाजार हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के युवकों और हथठेलों को उठाकर थाने ले गई।
करन पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ढकपुरा रोड पुलिया रामलीला ग्राउंड परिसर स्थिति बिजली के ट्रांसफार्मर के निकट बैज बिरयानी का ठेला लगाता है। उस जगह पर गुरुवार की सुबह विशाल पुत्र राजू निवासी होली वाली गली ने नाश्ते की ठेली लगा ली। यहां पर आया करन उससे जगह खाली करने की बात कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। यहां पर जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी मिलने के बाद करन का भाई यहां पहुंचा तो उसने अपने भाई को लहुलुहान देखा और फिर नाश्ते के हथठेला को पलट दिया। जिससे कड़ाई में मौजूद खोलता तेल करन और विशाल के ऊपर गिर गया। करन के ऊपर ज्यादा तेल गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गया। बाजार में अफरा तफरी मच गई। घायल करन को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विशाल को भी जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। यहां से पुलिस ने दोनों पक्षों के एक एक युवक को पकड़ लिया। शाम को दोनों पक्ष सुलहनामा लेकर कोतवाल के पास पहुंचे। कोतवाली प्रवेश राणा ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। कुछ लोग सुलह कराने की बात भी कह रहे हैं। मामला मारपीट का है तो दोनों पक्षों के युवकों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed