फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   the last queen of Pachow Shantu Singh no more

Hathras News: नहीं रहीं पचौ की अंतिम रानी शांता सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की थीं बड़ी बहन

Fri, 06 Jan 2023 12:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 12:20 AM IST
सार

सिकंदराराऊ के गांव पचौ स्टेट की अंतिम रानी शांता सिंह का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की बड़ी बहन थीं। 

विज्ञापन
the last queen of Pachow Shantu Singh no more
पचौ स्टेट की अंतिम रानी शांता सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व अर्जुन सिंह की बड़ी बहन और हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के पचौ स्टेट की अंतिम रानी शांता सिंह का निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ के गांव पचौ स्टेट की अंतिम रानी शांता सिंह का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की बड़ी बहन थीं। अर्जुन सिंह का निधन 4 मार्च, 2011 में हुआ था।
विज्ञापन


एक शोकसभा का आयोजन व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के आवास पर हुआ। जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कि रानी साहिबा पचौ स्टेट की अंतिम महारानी थीं और कुंवर शैलेंद्र सिंह की माताजी थीं। व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि वह बहुत ही मिलनसार और समाजसेवी थीं। समाज के लोगों का दुख-सुख में साथ देती थीं। अर्जुन सिंह के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के कार्यकाल में अगसौली में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना कराई थी। भवन न होने पर रानी ने अपने महल में काफी समय तक नवोदय विद्यालय चलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक व्यक्त करने वालों में जयपाल सिंह चौहान, अशोक जादौन, विष्णु वार्ष्णेय, बबलू सिसौदिया, चेतन शर्मा, धीरज वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, अशोक उपाध्याय, देवेंद्र गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, घनश्याम माहेश्वरी, राज कुमार जैन, अशोक कुमार, रजनी कुमार, पप्पू, राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता आदि उपस्थिति थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed