फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The land was fixed, yet the medical college was not built

भूमि तय हुई, फिर भी नहीं बना मेडिकल कॉलेज

Sat, 27 Aug 2022 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The land was fixed, yet the medical college was not built
पराग डेयरी, जिसकी भूमि मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित की गई है। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि का निर्धारण के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। हालांकि प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू किए जाने के लिए शासन को कई बार समय-समय पर अनुस्मारक पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
मेडिकल कॉलेज न बनने से गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अन्य जिलों में उपचार के लिए जाना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा बजट सत्र में जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा की गई। इसके बाद यहां के बाशिंदों को बेहतर मेडिकल सुविधा मुहैया होने की आस बंध गई, लेकिन समय बीत जाने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण की आस अब टूटने लगी है।
विज्ञापन

वैसे मेडिकल कॉलेज के लिए दो जगह भूमि को चिन्हित कर जिला प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इसमें जलेसर रोड स्थित सीवेज फॉर्म और सासनी स्थित पराग डेयरी का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से पराग डेयरी की भूमि पर मेडिकल कॉलेज बनाने की स्वीकृति दे दी गई है। पूर्व में शासन की एक टीम ने पराग डेयरी का दौरा भी किया। इसके बावजूद अभी तक इस निर्माण कार्य को शासन स्तर से हरी झंडी नहीं मिल सकी है। इस कारण यहां के बाशिंदों को बेहतर इलाज के लिए अन्य जिलों में भागना पड़ता है।

- शासन स्तर से मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने का इंतजार है। शासन स्तर से स्वीकृति होते ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - रमेश रंजन, जिलाधिकारी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed