{"_id":"69d5742f0cc8dcecae05b173","slug":"the-kathgodam-express-will-now-run-only-up-to-dadar-hathras-news-c-56-1-hts1003-146887-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अब दादर तक ही जाएगी काठगोदाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अब दादर तक ही जाएगी काठगोदाम एक्सप्रेस
Wed, 08 Apr 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड से गुजरने वाली व हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। ट्रेन नंबर 09076/77 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को नौ अप्रैल से अगले आदेश तक दादर स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन अब मुंबई सेंट्रल की जगह दादर स्टेशन तक ही होगा। इस ट्रेन को मरम्मत कार्य के चलते मुंबई सेंट्रल से दादर के बीच निरस्त किया गया है। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते इस तरह का निर्णय लिया गया है।